जंगल में तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई, अमरकंटक में पूर्णिमा स्नान करने जा रहे दो युवकों की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

रायपुर से अमरकंटक पूर्णिमा स्नान करने जा रहे पांच दोस्तों की कार रास्ते में जंगल में पेड़ से जा टकराई,जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की लाश 2 घंटे तक गाड़ी में फंसी रही ।

रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना निवासी रामकुमार धीवर अपने दोस्त नीलेश्वर धीवर,सुखसागर मानिकपुरी , अमित चंद्रवंशी और राजकुमार साहू के साथ पूर्णिमा स्नान करने के लिए कार से रायपुर से अमरकंटक जाने के लिए निकले थे। शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे उनकी कार बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम भसको के पास पहुंची थी । इसी दौरान जंगल में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में रामकुमार धीवर और राजकुमार साहू को गंभीर चोटें आई , जिसके कारण दोनों की ही मौत हो गई। वहीं नीलेश्वर और उसके दो साथी बुरी तरह जख्मी हो गए ।

राहगीरों ने पीछे बैठे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल रवाना किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को अंदर फंसे राजकुमार के शव को निकालने में 2 घंटे लग गए बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण वह अनंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद कार पेड़ से चिपक गई थी। इस हादसे में कार चला रहे नीलेश्वर धीवर, पीछे बैठे सुख सागर मानिकपुरी और अमित चंद्रवंशी गम्भीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पहले रतनपुर और फिर बिलासपुर भेजा गया। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर दोनों मृतकों के शव को को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!