

नाबालिक किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गार्डन सिटी मोपका निवासी 20 वर्षीय स्वरित सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्धकिया गया था। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन पुलिस व्यस्त थी। इसी दौरान तड़के 4:00 बजे अवसर देखकर स्वरित सिंह ने किसी तरह हाथ में लगे हथकड़ी से खुद को मुक्त कर थाने से फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस उसे ढूंढ रही थी।
पुलिस को जानकारी हुई कि स्वरित सिंह प्रयागराज में छुप कर रह रहा है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में प्रयागराज तक पहुंची, जहां काफी प्रयास से पुलिस अभिरक्षा से भागे बलात्कार के आरोपी को ढूंढ निकाला गया, जिसे एक बार फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
