

खैरागढ़।
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक गंभीर एवं चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गातापार थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा गांव स्थित CAF बटालियन कैंप में एक CAF जवान ने अपने ही साथी जवान को सर्विस राइफल से गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात भोजन के बाद सभी जवान कैंप में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी जवान अरविंद गौतम अचानक कैंप में पहुंचा और अपने साथी जवान सोनवीर जाट पर सर्विस राइफल से फायरिंग कर दी।
बताया गया है कि चली गोली पहले सोनवीर जाट के हाथ को चीरते हुए उसके गाल में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को अन्य साथियों द्वारा सोमवार सुबह जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश कारण हो सकती है। पुलिस ने आरोपी जवान अरविंद गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मृतक जवान सोनवीर जाट उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना से संबंधित सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। जवान की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में नारायणपुर जिले में भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी, जहां डीआरजी के एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौटते समय एक्सीडेंटल फायरिंग में आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा की मौत हो गई थी। खैरागढ़ की इस घटना को लेकर पुलिस हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही
