सरकंडा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 06 बदमाशों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही


जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में थाना सरकंडा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सरकंडा पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 06 बदमाशों के विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में
कैलाश पटेल उर्फ नानू (25 वर्ष) निवासी अशोक नगर,
साजिद हुसैन (40 वर्ष) निवासी मगरपारा,
अजय सोनी (43 वर्ष) निवासी बसोड़ मोहल्ला लिंगयाडीह,
नितेश साहू उर्फ नंदू (22 वर्ष) निवासी अशोक नगर,
अमर रजक (24 वर्ष) एवं
अमर यादव (24 वर्ष) निवासी श्याम नगर लिंगयाडीह शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी क्षेत्र में शांति भंग करने एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए, जिसके चलते उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
थाना सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस प्रकार की सख्त और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!