

ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा समस्त ब्राह्मण युवक युवती वैवाहिक परिचय महासम्मेलन एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन सिद्धि मुस्कान भवन अशोक नगर सरकंडा में आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा, प्रवीण झा उद्योगपति एवं समाजसेवी एवं एस डी बड़गैया रिटायर वन अधिकारी उपस्थिति थे । इस कार्यक्रम के अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा की ब्राह्मण समाज व्यापार करना भी शुरू करे ताकि मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके ब्राह्मण समाज के लोग केवल सरकारी नौकरी के पीछे ना भागे बल्कि आत्म निर्भर बने और परिवार की जिम्मेदारी उठाए बेलतरा विधायक ने कहा कि ब्राह्मण युवा आयाम का कार्य अत्यंत सराहनीय है।

प्रवीण झा ने कहा की ब्राह्मण युवा अलबम द्वारा पुण्य का कार्य कियक जा रहा है ब्राह्मण समाज के लोग स्वयं का व्ययसाय सुरु कर नौकरी देने वाले बने ना की नौकरी मांगने वाले।
एस डी बड़गैया जी ने कहा कि आने वाले समय मे ब्राह्मण समाज के उद्धमियो का सम्मेलन किया जाएगा जिसमे समाज के पढ़े लिखे युवाओं को आगे आने प्रेरित किया जाएगा ब्राह्मण युवा आयाम सदैव ब्राह्मण हित का कार्य करते आरहा है जो सराहनीय है।
ब्राह्मण युवा आयाम के संस्थापक एवं अध्यक्ष ज्योतिन्द्र उपाध्याय ने बताया कि ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा युवक-युवती वैवाहिक परिचय महासम्मेलन का इस बार आठवाँ वर्ष था इस वर्ष 52 जोड़ो में सहमति बनी और 400 से ज्यादा पंजीयन प्राप्त हुआ हमारे द्वारा प्रदेश स्तरीय आयोजन किया जाता है लेकिन छत्तीसगढ़ के अलावा 12 से 15 राज्य और विदेशों से भी पंजीयन आये जिससे हमारा कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो गया हमे गर्व है कि इस आयोजन को करने का सौभाग्य हमे मिलता है और हमारी बात विदेशो तक पहुँचती है इस वर्ष कार्यक्रम में टोरंटो कनाडा, न्यूजीलैंड छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, झारखण्ड, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, आदि राज्यो से आए ब्राह्मण परिवारों की उपस्थिति में ब्राह्मण महासम्मेलन संपन्न हुआ कार्यक्रम के अंत मे अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सस्मिता शर्मा एवं रविन्द्र उपाध्याय द्वारा किया गया

इस पुरे कार्यक्रम में ब्राह्मण युवा आयाम के पं. रविन्द्र उपाध्याय, ज्योतिन्द्र उपाध्याय, डॉ प्रदीप शुक्ला, शिवा मिश्रा, संजय शर्मा, डॉ अवनीश त्रिपाठी, श्यामलाल दुबे, राकेश तिवारी, गौरव तिवारी, प्रवीण मिश्रा, अरविंद दीक्षित, रितेश उपाध्याय, अशोक तिवारी, अंचल दुबे, विष्णु प्रसाद शुक्ला, अभिजीत पाण्डेय, रतिन्द्र उपाध्याय, दीपक तिवारी, डॉ क्रांति शास्त्री, कमलेश दुबे, पीयूष गौरहा, सौरभ तिवारी, आयुष दुबे, हरिशंकर तिवारी, विक्की पाण्डेय, पीयूष शुक्ला, मानस मिश्रा, हर्ष तिवारी, शुभम पाठक, दीपक शुक्ला ऋषभ शर्मा, सार्थक उपाध्याय, अभ्युदय तिवारी, मिथलेश पटेल, ओम जड़िया, जय जड़िया, महिला विंग से वीणा तिवारी, रजनी शुक्ला, अनिता तिवारी, मुक्ता उपाध्याय, भाविनी त्रिपाठी, रजनी शर्मा, भव्या शुक्ला, स्वाति उपाध्याय, अंकिता तिवारी, उपासना दुबे, रश्मि पाण्डेय, रंजीता मिश्रा,भावना तिवारी, जया तिवारी, प्रिया तिवारी, ओजल शुक्ला, रिमझिम दुबे, गंगेश्वरी शर्मा, मेघा चौबे, शगुन तिवारी आदि सहित ब्राह्मण युवा आयाम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भारी संख्या में उपस्थित थे
