

बिलासपुर।
त्योहारी सीजन में सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकंडा पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर स्टंट करने वाले चार युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
थाना सरकंडा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों में —
- आर्यन सिंह ठाकुर पिता शैलेन्द्र सिंह ठाकुर (18 वर्ष), निवासी सिधी विहार खमतराई,
- तन्मय सिंह ठाकुर पिता संजय सिंह ठाकुर (18 वर्ष), निवासी आशाबंद अशोक नगर सरकंडा,
- मिहिर दुबे पिता संजीव दुबे (18 वर्ष), निवासी दुबेपारा पुराना सरकंडा, तथा
- दिपांशु श्रीवास पिता उमेश कुमार श्रीवास (18 वर्ष), निवासी दुबेपारा पुराना सरकंडा शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि ये सभी युवक सार्वजनिक सड़कों पर तेज गति से बाइक चलाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिससे स्वयं की जान और अन्य राहगीरों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था।
घटना पर कार्रवाई करते हुए थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1444/25 के तहत धारा 281 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 189, 184 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है और चेतावनी दी है कि शहर में सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने या स्टंट करने वालों पर इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
