

बिलासपुर। त्योहारों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस की सतर्कता से किसी गंभीर घटना को टाल दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि शनिचरी सब्जी बाजार के पास एक युवक संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना पर सरकंडा थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम साहू पिता नारायण साहू, निवासी अशोक विहार फेस-2, सरकंडा के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि त्योहारी सीजन में शहर में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अपराध की संभावना को रोका जा सके। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
