

बिलासपुर। थाना मस्तुरी पुलिस ने दुर्गा विसर्जन के दौरान सार्वजनिक स्थल पर बटनदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मस्तुरी के जोन्धरा चौक के पास एक व्यक्ति स्टील का बटनदार चाकू दिखाकर आने-जाने वालों को डराने धमका रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी विकास त्रिपाठी उर्फ पप्पू पिता केदारनाथ (उम्र 39 वर्ष), निवासी मस्तुरी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से एक स्टील का बटनदार चाकू गवाहों की मौजूदगी में जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 665/2025 पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी को 05 अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार कर 06 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीशचंद्र टांडेकर, उपनिरीक्षक सुजान जगत, प्रधान आरक्षक विजय दीप त्रिपाठी, आरक्षक रेशम टंडन एवं मेहत्तर कश्यप की विशेष भूमिका रही।
