

जोन 6, तोरवा में जोन अध्यक्ष कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कार्यालय क्षेत्रवासियों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा देगा। कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रवासियों ने जोन अध्यक्ष श्रीनू राव से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस शुभ अवसर पर वार्ड क्रमांक 45 हेमूनगर के पार्षद श्री वल्लभ राव, भाजपा जिला आईटी सेल सदस्य श्री वेंकट राव, भाजपा मंडल कार्यकारिणी सदस्य श्री विवेक डे, युवा मोर्चा मंडल मंत्री श्री रूपेश यादव, मंडल कार्यकारिणी सदस्य एवं सहसंयोजक श्री राजा कर एवं श्री अरुण चक्रवर्ती, श्री विवेक राव समेत अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और जनसंपर्क को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
