अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंजाबी मानव सेवा समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

बिलासपुर,  पंजाबी मानव सेवा समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन होटल मोटल सिटी, तिफरा में किया गया। इस आयोजन में शहर की विभिन्न क्षेत्रों से आईं प्रभावशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिलासपुर की मेयर पूजा विधानी रहीं। उनके साथ 29 महिला पार्षदों, तखतपुर की महिला पार्षद एवं पंचायत अध्यक्ष पूजा मक्कड, डॉ. आरती पांडे, डॉ. ममता सलूजा, डॉ. सुष्मिता गुंबर, कवयित्री बलजीत अजमानी, गोपी अरोड़ा, जीत उपवेजा, हार्षिता कुमार, सुखमणि सर्कल की अध्यक्ष दलजीत सलूजा, सदस्य रूबी छाबड़ा, श्रद्धा खजंदूजा, सुनीता चावला सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

अधिकारियों में रायगढ़ की असिस्टेंट कमिश्नर अर्चना मिश्रा, बिलासपुर की असिस्टेंट कमिश्नर स्मृति तिवारी, एडिशनल एसपी दीपमाला कश्यप, डीएसपी मंजू लता केरकटा, एडिशनल सीईओ बिल्हा दीप्ति तिवारी, सीएसपी भारतीय मरकाम, सीता साहू और ऐश्वर्या मिश्रा जैसे सम्मानित नाम मौजूद रहे। सभी को पंजाबी मानव सेवा समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने नारी शक्ति की सराहना करते हुए उन्हें समाज का आधार बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “बड़े पेड़ जो 100 से 200 फीट ऊंचे होते हैं, वे एक-दूसरे से जुड़े और सहारे में होते हैं, तभी वे ऊंचाइयों को छू पाते हैं। ठीक वैसे ही, समाज में भी परस्पर सहयोग से ही सशक्त निर्माण संभव है।”

इस मौके पर दीपक ठाकुर, अध्यक्ष बिलासपुर भाजपा मंडल, और पूर्व मेयर किशोर राय भी उपस्थित रहे।

समिति की ओर से अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा, संरक्षक सुरेंद्र सिंह गुंबर, उपाध्यक्ष प्रितपाल सिंह गंभीर, पवन अजमानी, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह सलूजा, सदस्य असित पाल जुनेजा, मिंटू अरोड़ा, दर्शन छाबड़ा, इंद्रजीत सिंह सलूजा और नितिन छाबड़ा ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र कुमार ने किया, जिन्होंने समिति की कोविड-19 के समय की सेवाओं की भी जानकारी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!