8 साल से फरार इंदौर निवासी गौ तस्कर गिरफ्तार, कई मामलों में थी तलाश

बिलासपुर। थाना पचपेड़ी पुलिस ने गौ तस्करी के एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इंदौर (मध्य प्रदेश) निवासी यह आरोपी पिछले 8 सालों से फरार था। पुलिस ने उसे मुंगेली क्षेत्र से धर दबोचा और न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: राकेश जायसवाल, पिता पूनम चंद जायसवाल
उम्र: 21 वर्ष
निवासी: बाणगंगा, थाना बाणगंगा, जिला इंदौर, मध्य प्रदेश

थाना पचपेड़ी में वर्ष 2018 में 11 पशु क्रूरता अधिनियम और धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी राकेश जायसवाल लगातार फरार था और पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को गौ तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार और डीएसपी (अजाक) डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने एक टीम गठित की।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी राकेश जायसवाल मुंगेली क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे 18 मार्च 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई से गौ तस्करी के मामलों में सख्ती और अपराधियों में खौफ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!