विनोद सोनी निर्विरोध सभापति निर्वाचित, शपथ ग्रहण समारोह में एंट्री विवाद

गोंड़पारा, वार्ड नंबर 30 से वरिष्ठ पार्षद विनोद सोनी को नगर निगम का नया सभापति निर्विरोध चुना गया। लाल बहादुर शास्त्री मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में महापौर, कलेक्टर और कमिश्नर की उपस्थिति में उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा गया। सभापति पद के लिए केवल एक ही आवेदन आने के कारण विनोद सोनी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

अपील समिति के सदस्य घोषित

इस अवसर पर अपील समिति के सदस्य भी घोषित किए गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अंजनी कश्यप, लक्ष्मी यादव, श्याम कार्तिक वर्मा, जबकि कांग्रेस से मोहन श्रीवास को समिति में स्थान दिया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में एंट्री विवाद

समारोह के दौरान लाल बहादुर शास्त्री ऑडिटोरियम में केवल पार्षदों को ही प्रवेश दिए जाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया। भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया, जिससे वे नाराज नजर आए।

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब मेयर के पति और पूर्व सभापति अशोक विधानी को भी अंदर जाने से रोक दिया गया। इसके अलावा, भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, शहर अध्यक्ष विजय पांडे और पूर्व महापौर किशोर राय सहित कई वरिष्ठ नेताओं को भी प्रशासन और पुलिस ने एंट्री नहीं दी

भाजपा और कांग्रेस ने जताई नाराजगी

दोनों दलों के नेताओं ने प्रवेश न मिलने पर विरोध जताया और प्रशासन के फैसले को अनुचित बताया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस फैसले को लेकर नगर निगम में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!