चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न वार्डों में निकली भाजपा प्रत्याशियों की रैली, सम्मिलित हुए अमरजीत सिंह दुआ

बिलासपुर। नगर निगम चुनाव के अंतिम समय में आज वार्ड नंबर 38, 39तथा वार्ड क्रमांक 16 के भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के साथ रैली निकाली गई। वार्ड क्रमांक, 16 की भाजपा उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी यादव, वार्ड कुमार 38की भाजपा उम्मीदवार तृप्ति भुवनेश्वर कश्यप, तथा वार्ड क्रमांक 39 में शहीद भगत सिंह नगर में भाजपा उम्मीदवार दिनेश देवांगन के पक्ष में आज कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वार्डों की गलियों में रोड शो किया तथा गाजे बाजे के साथ रैली निकाल कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया तथा मीनाक्षी यादव, दिनेश देवांगन तथा तृप्ति कश्यप को जिताने की अपील की। विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा के अमरजीत सिंह दुआ ,चेतन बजाज, नितिन छाबड़ा ,सुशील छाबड़ा जसबीर सिंह गांधी लवी जुनेजा , अमन होरा , संजय सलूजा , अजीत सिंह भोगल, लालटू घोष , शेखर पालत था निशु अजमानी ने सभी तीनों वार्ड में आज भाजपा के पक्ष में जमकर चुनाव प्रचार किया। वार्ड में सभी गलियों घरों तक पहुंच कर भाजपा के पक्ष में वोटिंग की अपील की। अमरजीत सिंह दुआ ने कहा है कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है। आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी वार्डों में भाजपा के पक्ष में माहौल दिखा। और भाजपा की तृप्ति कश्यप , सुश्री मीनाक्षी यादव तथा दिनेश देवांगन को वार्ड के मतदाताओं का जन समर्थन मिल रहा है आशीर्वाद मिल रहा है।

विधायक अमर अग्रवाल की लगातार वार्डों में पदयात्रा तथा रोड शो के बाद वार्ड नंबर 38 में भाजपा के पक्ष में माहौल है। तृप्ति भुवनेश्वर कश्यप वार्ड नंबर 38 से जीत का रिकॉर्ड बनाने वाली है। वही मीनाक्षी यादव विष्णु नगर से विष्णु सरकार का सुशासन के सहारे जीत हासिल कर रही हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार है इसलिए निगम में भी भाजपा का महापौर पूजा विधानी ही मेयर प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज करेगी। और भाजपा के तीनों उम्मीदवार पार्षद बनाकर निगम पहुंचेंगे, देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है और वार्ड का विकास के लिए भाजपा का महापौर तथा भाजपा के पार्षद को जिताने की अपील तीनों वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है। वार्ड क्रमांक 16 में विष्णु नगर में भाजपा उम्मीदवार मीनाक्षी यादव के साथ अजीत सिंह भोगल, सरिता ठाकुर, बबीता, सरस्वती यादव,सत्या तिवारी, गंगा मानिकपुरी मीनाक्षी यादव कमल जैन,श्रद्धा जैन, मीनाक्षी यादव के पक्ष में जोरदार रैली,आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जोरदार रैली निकाली और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया है। संगठन पदाधिकारी का दावा है कि वार्ड क्रमांक 38 में भाजपा की शानदार जीत होगी।

More From Author

मंगला क्षेत्र की नाबालिग किशोरी को लेकर भागा मोटर मैकेनिक समीर खान देर रात पकड़ाया, पीड़ित परिवार को धमकाने का भी लग रहा आरोप

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।