गुप्त नवरात्रि सप्तम दिवस पर विशेष आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:,यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला: क्रिया:

श्री पीताम्बरा पीठ, त्रिदेव मंदिर सरकंडा बिलासपुर में माघ गुप्त नवरात्र उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो 30 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस अवसर पर विशेष पूजन, अभिषेक, श्रृंगार और हवनात्मक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। पीताम्बरा पीठाधीश्वर आचार्य दिनेश जी महाराज ने बताया कि इस उत्सव में श्री ब्रह्मशक्ति बगलामुखी देवी, श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव, भगवान श्रीराम जी, श्री सिद्धिविनायक जी और अन्य देवी-देवताओं का पूजन किया जा रहा हैं।

पीतांबरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है- ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। अर्थात्, जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। महाभारत में कहा गया है कि जिस कुल में नारियों की उपेक्षा भाव से देखा जाता है उस कुल का सर्वनाश हो जाता है। शतपथ ब्राह्मण में कहा गया है कि नारी नर की आत्मा का आधा भाग है। नारी के बिना नर का जीवन अधूरा है इस अधूरेपन को दूर करने और संसार को आगे चलाने के लिए नारी का होना जरूरी है।नारी को वैदिक युग में देवी का दर्जा प्राप्त था। अथर्ववेद का एक श्लोक है- यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:,यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला: क्रिया:
जिस कुल में नारियों कि पूजा, अर्थात सत्कार होता हैं, उस कुल में दिव्यगुण,और उत्तम संतान होते हैं एवं वहां साक्षात देवता निवास करते हैं, और जिस कुल में स्त्रियों कि पूजा नहीं होती, वहां उनकी सब क्रिया निष्फल हैं। यहां पूजा से तात्पर्य स्त्रियों के मान-सम्मान से है। नारी ही मां है और नारी ही सृष्टि। एक सृष्टि की कल्पना बगैर मां के नहीं की जा सकती है। मां अर्थात माता के रूप में नारी, धरती पर अपने सबसे पवित्रतम रूप में है। माता यानी जननी। मां को ईश्वर से भी बढ़कर माना गया है, क्योंकि ईश्वर की जन्मदात्री भी नारी ही रही है।
वेदों में ‘मां’ को ‘अंबा’, ‘अम्बिका’, ‘दुर्गा’, ‘देवी’, ‘सरस्वती’, ‘शक्ति’, ‘ज्योति’, ‘पृथ्वी’ आदि नामों से संबोधित किया गया है। स्त्री ना होती जग म्हं, सृष्टि को रचावै कौण।ब्रह्मा विष्णु शिवजी तीनों, मन म्हं धारें बैठे मौन। एक ब्रह्मा नैं शतरूपा रच दी, जबसे लागी सृष्टि हौण।’
अर्थात, यदि नारी नहीं होती तो सृष्टि की रचना नहीं हो सकती थी। स्वयं ब्रह्मा, विष्णु और महेश तक सृष्टि की रचना करने में असमर्थ बैठे थे। प्रकृति से ही समस्त संसार का प्रारंभ हुआ।

सनातन वैदिक हिन्दू धर्म में जहां पुरुष के रूप में देवता और भगवानों की पूजा-प्रार्थना होती हैं,वहीं देवी के रूप में मां सरस्वती, लक्ष्मी और दुर्गा का वर्णन मिलता है। वैदिक काल में नारियां मां, देवी, साध्वी, गृहिणी, पत्नी और बेटी के रूप में ससम्मान पूजनीय मानी जाती थीं। हिंदू धर्म में परम्परा के अनुसार धन की देवी ‘लक्ष्मी’, ज्ञान की देवी ‘सरस्वती’ और शक्ति की देवी ‘दुर्गा’ मानीं गई हैं।

More From Author

डायमंड जुबली जम्बूरी : छत्तीसगढ़ ने लोक संस्कृति की छाप छोड़ी

अवैध शराब के साथ पकड़ाया कोचिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।