

विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद अब भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। तो वहीं सूत्रों के अनुसार डॉक्टर रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी की जा सकती है। इस बीच खबर आ रही है कि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को राज्य में जल विकास एवं रोजगार मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। इधर सीएम चुने जाने के बाद नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दो बड़ी घोषणाये की। उन्होंने कहा कि आवास योजना के तहत 18 लाख आवास बनाने का काम सबसे पहले करूंगा तो वहीं अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन यानी 25 दिसंबर को ही सबसे पहले किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देने की भी घोषणा उन्होंने की है।
13 दिसंबर को शपथ ग्रहण
13 दिसंबर को पुलिस परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण समारोह…पुलिस परेड ग्राउंड में तैयारियां शुरू भी हो गयी है ….
