यूनुस मेमन
![](https://sbharatnews.com/wp-content/uploads/2025/01/img-20250128-wa00504951283462439793343-1024x678.jpg)
धार्मिक नगरी रतनपुर में लंबे समय से सक्रिय नेता, गरीबो और नगर वासियो की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले दामोदर सिंह क्षत्रिय ने भी अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन भर दिया है। दामोदर सिंह अपने मिलनसार स्वभाव, निरंतर जनसंपर्क, विशिष्ट कार्यशैली और सामाजिक सेवा के लिए जाने जाते हैं। वे नगर विकास के मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहे हैं।
![](https://sbharatnews.com/wp-content/uploads/2025/01/img-20250128-wa00515212903797945499657-300x300.jpg)
नामांकन के दौरान दामोदर सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य रतनपुर का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि रतनपुर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन इसकी आधारभूत संरचनाओं और नागरिक सुविधाओं पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सड़कों के सुधार, और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को प्राथमिकता देने की बात कही।
![](https://sbharatnews.com/wp-content/uploads/2025/01/img-20250128-wa00523454260774686312309-1024x768.jpg)
दामोदर सिंह छतरी की पहचान एक ऐसे जन नेता के रूप में है , जिन्होंने रतनपुर में नए नेताओं की एक पूरी खेप तैयार की है । जिनकी कार्यशैली को पुरे रतनपुर एवं आसपास के क्षेत्र के लोग भली भांति जानते हैं।
दामोदर सिंह छतरी अपने व्यवहार एवं काम से जाने जाते हैं, इसीलिए जनता का भरपूर सहयोग एवं आशीर्वाद पाने की बात उन्होंने कही है।