


नगरीय निकाय नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए केवल 2 दिन शेष है। इधर लगातार प्रत्याशियों के नाम घोषित हो रहे हैं। रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका निगम महापौर पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। बिलासपुर से आखिरकार पूजा विधान को ही मेयर का प्रत्याशी घोषित किया गया।

रायपुर सामान्य महिला सीट से मीनल चौबे महापौर की प्रत्याशी है। उनके अलावा दुर्ग से अलका बाघमार, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव , धमतरी से जगदीश रामू रोहरा, जगदलपुर से संजय पांडे, रायगढ़ से जीवर्धन चौहान, कोरबा से संजू देवी राजपूत, अंबिकापुर से मंजूषा भगत और चिरमिरी से राम नरेश राय को मौका मिला है ।
बिलासपुर में सामान्य सीट से महिला प्रत्याशी उतारे जाने को लेकर विवाद था लेकिन अंततः अमर अग्रवाल के करीबी अशोक विधानी की पत्नी पूजा विधानी को ही महापौर का टिकट मिला।

कौन है पूजा विधानी
पूजा विधानी भाजपा नेता और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी की पत्नी है। उनका विवाह पूर्व नाम एल पद्मजा है जो तेलुगू समाज से ओबीसी वर्ग से है। 1994 भी उन्होंने हेमू नगर से पार्षद का चुनाव लड़ा था। 1996 से वह भाजपा की सक्रिय सदस्य है। साल 1998 में वह निगम में पार्षद निर्वाचित हुई थी। पूजा विधानी भाजपा महिला मोर्चा में दो बार प्रदेश महामंत्री रही है। पूजा विधानी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी है। उनके पति अशोक विधानी भी 2004 से पार्षद रहे हैं। इस दौरान वे एमआईसी मेंबर और दो बार नगर निगम में सभापति भी रहे, इसलिए उनकी दावेदारी प्रबल मानी जा रही थी। अशोक विधानी और पूजा विधानी विधायक अमर अग्रवाल के करीबी है।
