श्री रामलाल बरेठ को पद्मश्री मिलना बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ का गौरव- अटल श्रीवास्तव

प्रसिद्ध नर्तक रामलाल बरेठ को रायगढ़ घराने को सहेजने एवं कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुरमू के हाथो पद्मश्री से सम्मानित होकर आज बिलासपुर पहुंचने पर उनके मंगला स्थित निवास पर लोगों ने स्वागत किया बढ़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पद्मश्री रामलाल बरेठ के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया, साल श्रीफल भेट कर उन्होंने पद्मश्री के लिए बधाई दी और आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक अटल श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि कथक नृत्य को गुरूजी ने अपने मेहनत और लगन के बल पर साधना से ऊंचाईयां हासिल की जिसका लाभ उनके शिष्यों को आज बिलासपुर छत्तीसगढ़ देश एवं विदेश में भी शिष्यों को प्राप्त हो रहा है। श्री रामलाल बरेठ जी को पद्मश्री मिलना बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ को गौरव की बात है। इस अवसर पर विधायक के साथ प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!