पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ से मिलकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बिलासपुर। रायगढ़ कथक घराने के प्रमुख स्तंभ गुरू पंडित रामलाल बरेठ जी पद्यश्री सम्मान प्राप्त कर आज बिलासपुर अपने निवास शैल विहार कॉलोनी वार्ड क्र.15 विकास नगर पहुॅचे। इस मौके पर उनके निवास में अरूण साव उप मुख्यमंत्री छ.ग. शासन, रामदेव कुमावत जिलाध्यक्ष भाजपा, तोखन साहू भाजपा प्रत्याशी बिलासपुर लोकसभा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पद्यश्री रामलाल बरेठ जी ने उपमुख्यमंत्री अरूण साव से आग्रह किया कि चक्रधर कला केन्द्र भोपाल में जिस तरह से है उसी तरह बिलासपुर में भी खुलना चाहिए जिसे सरल एवं सहज रूप से उपमुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए उन्हें आश्वासन दिया।


इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, पार्षद राजेश सिंह, मंडल महामंत्री अमित चतुर्वेदी, वैभव गुप्ता ने भी सौजन्य भेंट मुलाकात कर श्री बरेठ जी का सम्मान किया।

More From Author

श्री रामलाल बरेठ को पद्मश्री मिलना बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ का गौरव- अटल श्रीवास्तव

दसवीं की परिक्षा में महंगई विद्यालय की कु. ऋषिका जायसवाल ने 80% यानी 480अंक लाकर प्राप्त किया प्रथम स्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।