

आरोप है कि युवक ने महिला को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कार के आरोप में रामा लाइफ सिटी सकरी में रहने वाले मंगेश उर्फ योगेश वैद्य को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप लगाने वाली महिला ने बताया कि 14 जनवरी की रात को योगेश ने अपने घर रामा लाइफ सिटी सकरी में उसे बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मंगेश ने महिला के साथ पहले भी कई बार शारीरिक संबंध बनाया है।
