पुरानी पेंशन बहाली के लिए बिलासपुर रेलवे जोन के तीनों मंडलों में अनिश्चितकालीन हड़ताल के पक्ष में कर्मचारियों ने किया वोट

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं संयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन बहाल करो के आह्वान पर नेशनल पेंशन योजना के विरुद्ध में साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे श्रमिक यूनियन के महामंत्री मनोज बेहरा के नेतृत्व में बिलासपुर जोन के तीनों मंडल बिलासपुर रायपुर एवं नागपुर ,भारतीय रेल मैं अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु गुप्त मतदान दिनांक 21 एवं 22 नवंबर 2023 अभियान चलाया गया। रेल कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर अपने और सहकर्मियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपना मत अनिश्चितकालीन हड़ताल के पक्ष में किया कर्मचारियों में नई पेंशन स्कीम के खिलाफ आक्रोश दिख रहा है मतदान हड़ताल के पक्ष मे शत प्रतिशत कर्मचारियों ने मतपत्र पर हड़ताल के पक्ष में वोट किया , 1 जनवरी 2004 से नियुक्ति पाने वाले सभी कर्मचारियों पर नई पेंशन स्कीम लागू की गई है जिसका कर्मचारियों द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है कर्मचारियों का एक ही नारा जो पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करेगा वही देश पर राज करेगा बिलासपुर मंडल की सभी कार्यालय के सामने यूनियन के पदाधिकारी की उपस्थिति में मतदान हुआ


श्रमिक यूनियन के सभी शाखों अध्यक्ष , सचिव एवं केंद्रीय पदाधिकारी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के कार्य स्थल पर रेल कर्मचारी के बीच पहुंचकर गुप्त मतदान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं करने की स्थिति में स्वेच्छा से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने के निर्णय के पक्ष में मतदान किया बिलासपुर मंडल शहडोल ,अनूपपुर, उमरिया, रायगढ़ खरसिया , रनिंग शाखा, इंजीनियरिंग शाखा कार्मिक शाखा मैकेनिकल शाखा विद्युत शाखा लेखा विभाग वाणिज्य , परिचालन शाखा रेल कर्मचारियों में बड़े संख्या में इस अभियान मैं सम्मिलित हुए यह जानकारी श्रमिक यूनियन के मंडल संयोजक सी नवीन कुमार ने दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!