गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और संपूर्ण भारत में गौ हत्या बंद करने की मांग के साथ बिलासपुर से गौ पुत्र विपुल शर्मा ने रविवार को आरंभ की 1026 किलोमीटर की पदयात्रा , दिल्ली पहुंचकर करेंगे प्रधानमंत्री से भेंट

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और संपूर्ण भारत में गौ हत्या बंद करने की मांग के साथ बिलासपुर से पदयात्रा करते हुए वृंदावन धाम और फिर वहां से आगे दिल्ली तक की पदयात्रा गौ प्रतिष्ठा पद यात्रा का आरंभ रविवार को बिलासपुर से किया गया ।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से गौ सेवक विपुल शर्मा 1026 किलोमीटर की यात्रा करते हुए वृंदावन धाम में बांके बिहारी से गौ माता की रक्षा की कामना करेंगे, फिर दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर गौ माता की रक्षा के लिए मांग पत्र भी सौंपेंगे।


छत्तीसगढ़ भारतीय गौ क्रांति मंच और गौ सेवा धाम के संयोजक विपुल शर्मा 20 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले गौ माता राष्ट्र माता प्रतिष्ठा आंदोलन में शामिल होंगे। रविवार को बिलासपुर गौसेवा धाम से हवन पूजन, गौपुजन संकल्प कर बिलासपुर गौसेवा धाम से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए उनकी पद यात्रा सिम्स चौक पहुंची, जहां हिंदू एकता संगठन के युवाओं ने पुष्प वर्षा कर पद यात्रा में चल रहे गौसेवक विपुल शर्मा, रेखा शर्मा, रवि ताम्रकार, गोपाल कृष्ण रामानुज दास, शत्रुघन कृष्ण, का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया तथा गौमाता राष्ट्रमाता का जय घोष कर हौसला बढ़ाया।
देवकीनंदन चौक पर पार्षद राजेश सिंह के नेतृत्व में व्यापारी संघ ने स्वागत किया। इस अवसर पर रायपुर से पधारे गौ भक्त महौम्मद फैज खान, ओमेश बिसेन,राजा पांडेय सहित शहर के सभी गौसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने अपना आशीर्वाद देकर गौसेवकों को विदा किया।

बिलासपुर से पदयात्रा करते हुए विपुल शर्मा रतनपुर में महामाया देवी दर्शन कर पेंड्रा गौरेला की ओर बढ़ चले हैं। इस मार्ग पर वे आगे अमरकंटक भी जाएंगे, जहां नर्मदा मैया की पूजा करेंगे ।वृंदावन धाम पहुंचकर बांके बिहारी की पूजा अर्चना कर गौ माता की रक्षा की कामना की जाएगी। विपुल शर्मा दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौपेंगे, जिसमें गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कर, गौ हत्या बंद करने के साथ गौ संवर्धन संबंधी अन्य मांग भी शामिल है। रविवार को उत्साह उमंग के साथ विपुल शर्मा को गौ भक्तों ने विदाई दी और उनके सफल यात्रा की कामना की।

लायंस क्लब ने किया सम्मान

विपुल शर्मा के इस अभियान के लिए लायंस क्लब बिलासपुर ने उनका मनोबल बढ़ाया एवं उनका सम्मान शाल श्रीफल पुष्पहार से किया गया एवं उनको शुभकामना देकर विदा किया उनके द्वारा किए गए कार्य दुर्घटनाग्रस्त गौ माता का निरीक्षण कर एक पेटी गुड दिया गया इस कार्यक्रम में लायन राम सिंह स्वर्णकार लायन अरुण शुक्ला लायन उमेश मुरारका लायन नवीन कुमार अग्रवाल आदि सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!