बिलासपुर में सुर संगम संगीत संध्या का आयोजन , शामिल हुए प्रदेश भर के 40 से अधिक कलाकार

शारदा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा स्थानीय होटल में सुर संगम संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें छ.ग. के अलग अलग जिलों से कलाकारो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेठू साहू, फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक एवं विशिष्ट अतिथि सतिश अग्रवाल, शिव कुमार पासवान, अनिता तिर्की रही। शारदा म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक यशवंत सिंह राजपूत के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश भर से 40 कलाकारो ने हिस्सा लिया जिसमें अरविंद देवकिर्ती, श्रीमती चम्पा भट्टाचार्य, अंजू मधूकर, श्रुती सदाफले, प्रपुल चिपड़े, केशरीचंद देवांगन (कोरबा), सुनिल कुमार कुरें, सुनिल वानी, दिलीप भोई, श्रीमती अनिता किर्ती, रामकृष्ण आदित्य (कोरवा ) आशुतोष अग्रवाल (बलौदा बजार) अजीत जलछत्री, श्याम यदु जी, डॉ. मनजीत सिंह (रायपुर) रत्ना नायक (रायुपर) श्रीमती उमा मधुकर, श्रीमती विजयलक्ष्मी गायकवाड, अमरलाल देवांगन, उमेश चौहान, प्रेम कुमार शर्मा, अंशु माला कुजुर (चांपा), श्री माधुरी पाण्डेय (राजनंदगाव), राजेश वैष्णव (कोंडागाव) और अन्य कलाकरो ने रंगारंग प्रस्तुति से समां बांध दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!