सदभावना छत्तीसगढ़ का भोजली पर्व धूमधाम से संपन्न

बिलासपुर – सदभावना छतीसगढ़ के ग्रामीण आयोजन का परम्परागत भोजली पर्व गौंटिया कोठार छतौना जरहागांव में धूमधाम से मनाया गया। सदभावना महिला संयोजिका श्रीमती अल्का अग्रवाल के मार्गदर्शन में सर्वप्रथम पूरे गांव से एकत्र भोजली को नारियल भेंट कर आशीष अग्रवाल गोल्डी द्वारा ग्रामीण परम्परा अनुसार पूजन किया । रंग बिरंगे पोशाक में बच्चो महिलाओं ने पूजन पश्चात रैली के रूप में देवी गंगा देवी गंगा लहर तुरंगा के साथ बनिया तालाब में विसर्जन के लिए पहुंचे। गेहूं के शुभ पौधे को लेकर प्रेम मित्रता एवम् सम्मान के स्वरूप सभी छोटे उम्र के लोग बड़े बुजुर्गो को स्वर्ण भोजली को प्रतीकात्मक भेंट कर बडों से आशीर्वाद प्राप्त किया ।

इस अवसर पर बच्चों में चाकलेट टॉफी बलून सिटी एवं प्रसाद आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम में गुंजन अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, प्रेमवती भजियारीन इतवारा कुमारी रतनी रेशम सुरतान शानू देवराज हरिकांत करन आयुष गौरी मिस्टी सृष्टि मुस्कान तल्ली राजकमल कश्यप गोलू कश्यप मानसी प्रिंसी कुहू सानू रानू पिया दामिनी लाली सोनिया खुशी ज्योति वर्षा दीपाली संजना छोटी निनी रिया पिया ममता प्रियंका आंचल श्रद्धा नित्या आंचल पायल लोग प्रिंसी मानसी खुशी जोया संजना श्रद्धा प्रेमवती निकी लक्की लाला हरवंश आंचल पल्लवी निनी मुस्कान पीहू प्रियंका पप्पू लाली दामनी पियाअनिता रेखा निकी कृष्णा देवेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!