

छत्तीसगढ़ कांग्रेस महासचिव और सचिवों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची में 23 कांग्रेस नेताओं को महासचिव बनाया गया है। जबकि 140 कांग्रेस नेताओं को सचिव बनाया गया। साथ ही 7 नेताओं को एक्सक्यूटिव कमेटी में जगह दी गई है। इसी सूची में रायगढ़ के फायर ब्रांड कांग्रेस नेता विभाष सिंह ठाकुर का भी नाम शामिल है। उन्हें कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है। इस घोषणा के बाद विभास सिंह ठाकुर के समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
कौन हैं विभाष सिंह ठाकुर
विभाष प्रदेश के मुख्यमंत्री के कट्टर समर्थक हैं ,जो आगामी विधानसभा चुनाव में रायगढ़ से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी दावेदारी पेश की। रायगढ़ के मतदाताओं में उनकी अच्छी खासी पकड़ है। विभाष सिंह एनएसयूआई ,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। रायगढ़ में किन्नर महापौर बनाने का श्रेय भी विभाष को ही जाता है । उन्हें रैली- आंदोलन का नेता माना जाता है, जिन्होंने अपने नेतृत्व क्षमता से कई बार पूरे प्रदेश को अचंभित किया है।
