प्रेम साय सिंह टेकाम बने राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

 छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधासभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बिच खबर आई है कि, डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि, प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्थान पर डॉ. टेकाम को आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसका आदेश अमृत विकास, संयुक्त सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया है।

क्या लिखा है आदेश में:

जारी किए गए आदेश में लिखा है कि, “नवा जारी आदेश में लिखा है किनवा रायपुर अटल नगर ग्राम 23/8/2023 क्रमांक एफ 01-10/ 2014/ 23: इस विभाग के समसंख्यक आदेश दिनांक 23/8/2020 द्वारा मुख्यमंत्री जी अथवा उनके द्वारा नामांकित व्यक्ति को राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रावधान किया गया है। उक्त आदेश के अनुक्रम में राज्य शासन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के स्थान पर डॉक्टर प्रेमसाय ने विधायक को राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष की नियुक्ति की सेवा करते जारी की जावेगी।”

जानकारी के लिए बता दें कि, पिछले महीने जुलाई में छत्तीसगढ़ के मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद गोविंदपुर में मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, मंत्री पद पर किसी को रखना और नहीं रखना ये मुख्यमंत्री के विवेकाधिकार पर निर्भर करता है। मुख्यमंत्री पूरे राज्य के होते हैं। मुझसे कहा गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का निर्देश है, आपको इस्तीफा देना है। इस्तीफा दिया नहीं जाता, उसे लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!