

छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण नारी कल्याण समाज बिलासपुर द्वारा आयोजित शिवपुराण कथा एवं पुरुषोत्तम मास कथा आयोजन के अवसर पर आज प्रथम सत्र में 27 दपत्तियों ने रुद्राभिषेक आचार्यो के मन्त्रोंचार और पूजा विधि से किया जिसमें सर्व श्रीमती जयश्री चन्द्रहास शुक्ला, संगीता डॉ प्रदीप शुक्ला, रागिनी लक्ष्मी कांत पाण्डेय, सपना राजेश दुबे, शारदा दीपक त्रिपाठी, मंजू अरविन्द शुक्ला, डॉ संजना- डॉ विनोद तिवारी, छाया अनिल तिवारी, कमला विनोद तिवारी, ज्योति संजय शर्मा, श्रीमती रंजना चतुर्वेदी इत्यादि ने रुद्राभिषेक किया, मुख्य यजमान डॉ प्रदीप संगीता शुक्ला के साथ छत्तीसगढ़ी नारी कल्याण समाज से सुष्मिता शर्मा, दिव्या पांडे, सुधा शर्मा, वंदना तिवारी, सुधा पाण्डेय, अनीता, शर्मा निशा बसंत शर्मा, पूर्णिमा दुबे, सरला शर्मा, आदि रुद्राभिषेक में पुण्य सहभागी रहे, द्वितीय सत्र में शिव महापुराण की कथा में “शिव पार्वती विवाह “प्रसंग का अद्भुत वर्णन आचार्य पं. पंकजभूषण मिश्र के मुखारवृंद द्वारा श्रोताओं ने रषास्वादन किया, कथा के अंतिम सोपान में “पुरुषोत्तम मास “के एक अध्याय का श्रावण उपस्थित भक्त समुदाय ने सुना और पुण्य लाभ प्राप्त किया, शिव महापुराण एवं पुरुषोत्तम मास की यह कथा निरंतर श्याम खाटू मंदिर बिलासपुर में निरंतर होगा जिसका लाभ लेने श्रद्धालु प्रतिदिन सायं 3 से 7 बजे पधारें।

