30 कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, 8 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति की विदाई भी दी गई 

बिलासपुर- नगर निगम बिलासपुर के 30 कर्मचारियों को आज पदोन्नति का तोहफा मिला। दृष्टि सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्री रामशरण यादव ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को आदेश पत्र सौंपा। इस अवसर पर सभापति श्री शेख नजीरूद्दीन भी मौजूद रहें। इस दौरान महापौर श्री यादव ने पदोन्नत सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा की यह आप एक पायदान ऊपर पहुंचे है,इसके साथ ही ज़िम्मेदारियों और संस्था की उम्मीदों पर खरा उतरने की उम्मीद भी अब आप सभी से बढ़ गई है। आप सभी लगन के साथ निगम के उत्तरोत्तर प्रगति के लिए कार्य करें और आमजनों की समस्याओं का निराकरण करें। जिन कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया उनमें सहायक राजस्व निरीक्षक से उप राजस्व निरीक्षक,सहायक ग्रेड 3 से ग्रेड 2,भृत्य से सहाय राजस्व निरीक्षक और स्वच्छता निरीक्षक से वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए। आज के कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री राजेश शुक्ला,श्री अजय यादव,श्री मनीष गढ़ेवाल,श्री सुरेश टंडन,श्री रामप्रकाश साहू समेत निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!