छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसूत्र सत्र में नगर विधायक शैलेष पांडेय ने उठाया स्वास्थ्य विभाग का मुद्दा, उप मुख्यमंत्री टी.एस सिंहदेव ने दिया जवाब , 31 जुलाई 2023 तक सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल निर्माण पूर्ण होने की संभावना, बिलासपुर विधानसभा के 37,110 मरीजों को शासकीय अस्पतालों में निशुल्क उपचार लाभ , बिलासपुर स्मार्ट सिटी को अनुपूरक बजट में मिले 250 करोड़

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसूत्र सत्र के द्वितीय दिवस बुधवार को नगर विधायक शैलेष पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मुद्दों को उठाया उन्होंने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टी.एस सिंहदेव से पुछा की बिलासपुर जिले कोनी में निर्माणाधीन सुपर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल को कब तक प्रारंभ किया जाएगा ? कितना प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है? शासन द्वारा कितने आवश्यक उपकरणों की खरीदी कर ली गई है एवं कितने उपकरणों की खरीदी करना शेष है ? उक्त अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया कब प्रारंभ की जाएगी और वहां का सेटअप क्या है?

जवाब में उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बताया कि बिलासपुर जिले के कोनी में निर्माणाधीन सुपर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, बिलासपुर अनुसार 31 जुलाई, 2023 तक पूर्ण होने की संभावना है, निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत अस्पताल प्रारंभ किया जाएगा। निर्माणाधीन अस्पताल में सिविल कार्य 93.9 प्रतिशत व इलेक्ट्रिकल कार्य 80.5 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में लगने वाले उपकरणों की खरीदी भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा किया जा रहा है जिसमे 18 आवश्यक उपकरण प्राप्त हो चुके है एवं 51 उपकरणों का क्रय पश्चात् प्राप्त किया जाना शेष है। चिकित्सालय में प्रथम श्रेणी से चतुर्थ श्रेणी तक के 277 पद सृजित किये जा चुके है तथा उसमें से तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के 150 पदों को भरे जाने की सहमति प्राप्त हो चुकी है। भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

बिलासपुर विधानसभा के 37,110 मरीजों को शासकीय अस्पतालों निशुल्क उपचार लाभ

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने एक अन्य सवाल में पुछा की दिनांक 1 जनवरी 2021 से 30 जून 2023 तक बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कितने अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में कितने मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया एवं निःशुल्क दवाई प्रदान की गई

जवाब में उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से दिनांक 01 जनवरी 2021 से 30 जून 2023 तक बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के 37,110 मरीजों का उपचार लाभ प्रदान किया गया, साथ ही मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना से दिनांक 01 जनवरी 2021 से 30 जून 2023 तक बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के 69 मरीजों का उपचार लाभ प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
02:32