
रामपुर कालाहांडी उड़ीसा का रहने वाला सुनील हरिजन ने बिल्हा क्षेत्र की युवती को प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया था। इसी बहाने वह 20 अगस्त 2022 से 4 जून 2023 तक लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी शादी की बात कहीं जाती वह बहाने बना देता। युवती द्वारा सुनील पर शादी का दबाव बनाने के बाद वह शादी से इंकार कर कहीं भाग गया। इसके बाद पीड़ित युवती ने सुनील के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस बलात्कार के आरोप में सुनील हरिजन को ढूंढ रही थी। पुलिस उसका पीछा करते हुए कालाहांडी उड़ीसा पहुंची तो पता चला कि वह दुर्गम नक्सल क्षेत्र के पहाड़ी के ऊपर छुपकर कर रहा था। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया, जिसे पुलिस उड़ीसा से पकड़ कर बिलासपुर लेकर आयी।