


बस दुर्घटना में घायल एक भाजपा कार्यकर्ता को शनिवार को एअरलिफ्ट किया गया। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए जा रहा बस बेलतरा में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराया था, जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। अस्पताल ले जाते वक्त चालक की भी मौत हो गई, तो वही 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। अपोलो में भर्ती सूरजपुर लटोरी भाजपा मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता और सूरजपुर मंडल महामंत्री विशंभर यादव का कुशलक्षेम जानने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के बाद शाम को केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह , नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, विधायक रजनीश सिंह आदि अस्पताल पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया गया था।

इनमें से विशंभर यादव के शरीर का निचला भाग काम नहीं कर रहा था। बताया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं रेणुका सिंह से इस संबंध में बातचीत की और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए, जिसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की पहल पर घायल विशंभर यादव को एअरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया गया है। शनिवार को अपोलो की एक टीम विशंभर यादव को छोड़ने चकरभाटा एयरपोर्ट पहुंची, जहां दिल्ली से आई एयर एंबुलेंस उन्हें अपने साथ लेकर दिल्ली की ओर उड़ गई।
भारतीय जनता पार्टी ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है, तो वहीँ सभी घायलों को हर संभव इलाज उपलब्ध करने का आश्वासन दिया है। अपने वायदे को पूरा करते हुए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने गंभीर रूप से घायल विशंभर यादव को दिल्ली एम्स भर्ती किया है, जहां उन्हें बेहतर इलाज मिल पाएगा।
इधर कुछ मरीजों का इलाज सिम्स में भी जारी है। शेष मरीज उपचार के बाद घर भेज दिए थे। नीलू गुप्ता का इलाज अपोलो में ही चल रहा है।

विशंभर यादव को एयर एंबुलेंस तक छोड़ने सरगुजा संभाग प्रभारी राजा पांडेय ,
जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ,
दिलेन्द्र कौशिक ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
धनंजय गिरी गोस्वामी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा
प्रणव शर्मा जिला मीडिया प्रभारी
रोशन सिंह जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आदि पहुंचे थे।

