भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूर्या के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम, मस्तूरी विधानसभा को इस बार भी जीतने का लिया संकल्प

मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आज सीपत मंडल के रेस्ट हाउस में मंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ मोदी जी का संवाद सुना। कार्यकर्ताओं को देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने बुथ को किस तरह से मजबूत करना है और चुनाव जीतना है इस पर विशेष जानकारी दी गयी। साथ में युवाओं ने अपने मन में कई सवाल छुपा रखे थे जिनका भी जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत ही अच्छे तरीके से दिया। सभी को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी प्रदेशों में निश्चित रूप से बनेगी और भाजपा देश सेवा राष्ट्र सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगे। मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम सुनने के बाद मस्तूरी विधानसभा को इस बार निश्चित रूप से जीतना है इस पर भी प्रमुख रूप से चर्चा की गई ।

शक्ति केंद्र और बूथ में जाकर मोदी जी के आदेश अनुसार अपने बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या मंडल के अध्यक्ष राज वर्धन कौशिक महामंत्री राम नाथ तिवारी एवं अभिलेश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम पाटनवार, तामेश्वर कौशिक पूर्व मंडल अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता मन्नु सिंह, मदन पाटनवार, रमन गिरी गोस्वामी, हरीश श्रीवास ,कृष्णा भटट् हरिकेश गुप्ता, तिजराम लाठिया, शिव यादव, आदि मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!