भाजपा पूर्वी मंडल जोन प्रभारी और पार्षद उदय मजूमदार को पड़ा दिल का दौरा, अपोलो अस्पताल में किए गए भर्ती, फिलहाल खतरे से बताए जा रहे हैं बाहर

बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 39 टिकरापारा शहीद भगत सिंह वार्ड के पार्षद और भाजपा पूर्वी मंडल जोन प्रभारी उदय मजूमदार को हृदयाघात के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। सोमवार को जब वे कलेक्ट्रेट में थे उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले डॉ अभिराम शर्मा के पास ले जाया गया, जहां हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें 90% ब्लॉककेज था, जिसके बाद अपोलो में डॉक्टर भांजा द्वारा उनकी एनजीओ प्लास्टि की गई, जिसके बाद वे खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।


वरिष्ठ भाजपा नेता उदय मजूमदार अपने वार्ड से 4 बार पार्षद और दो बार एल्डरमैन चुने गए हैं। उन्हें दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनकर उनके शुभचिंतक और समर्थक उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका कुशल क्षेम जाना। साथ ही सबने उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!