मीडिया संवाद में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां, रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी के सवाल पर उलझे

बिलासपुर में मीडिया से संवाद करने पहुंचे भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन पत्रकारों के सवाल में उलझ गए। नितिन नबीन यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार प्रतिदिन 40 किलोमीटर सड़क बना रही है। नरेंद्र मोदी सरकार गरीबों के कल्याण की दिशा में सर्वोत्तम कार्य कर रही है। विपक्ष जिस जनधन खाते का मजाक उड़ाता था, उसी जनधन खाता से 44 करोड गरीब परिवारों को सरकारी मदद मिल रही है। प्रदेश सह प्रभारी और बिहार के पूर्व मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गठन के बाद से ही सेवा और सुशासन का संकल्प लिया गया था, जिस को आधार बनाकर केंद्र की सरकार काम कर रही है। आज भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी ख्याति अर्जित कर रहा है।


मोदी जी ने शुरू से ही कहा था ना खाऊंगा ना खाने दूंगा उसी तर्ज पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का पालन भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी भारत के साइंटिस्ट की मदद से वैक्सीन का निर्माण किया गया और 200 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए गए। 80 करोड़ गरीब परिवारों को केंद्र सरकार मुफ्त में खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। गरीबों के कल्याण के लिए आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास, शौचालय निर्माण आदि किए जा रहे हैं। इस मौके पर मौजूद नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी राज्य सरकार पर हमले किये। इधर रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी मिलने के सवाल पर प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन फंसते नजर आए और आनन-फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को ही समाप्त करना पड़ा। इस दौरान भाजपा कार्यालय में धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, रजनीश सिंह, रामदेव कुमावत, भूपेंद्र सवन्नी, पुन्नूलाल मोहले, लखन लाल साहू, सुशांत शुक्ला, राजा पांडे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!