बहन से हुई छेड़खानी का किया विरोध तो कुल्हाड़ी मारकर ले ली जान, छेड़खानी करने वाले बदमाश की दो बहनों ने भी हत्या में दिया पूरा साथ

एकलव्य

भाई ने दूसरे की बहन के साथ छेड़खानी की। नैतिकता का तकाजा कहता है कि बहनों को ऐसे भाई को दो थप्पड़ रसीद कर देने चाहिए थे, लेकिन नामुराद बहनों ने अपने भाई के साथ मिलकर उल्टे उस लड़की की पिटाई कर दी। यहां तक कि अपनी बहन के साथ हुई छेड़खानी का विरोध कर रहे भाई को भी इन लोगों ने कुल्हाड़ी से काट डाला।
दिल दहला देने वाली यह घटना जैजैपुर में हुई। शक्ति जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के गांव सेंदरी में रहने वाला 27 वर्षीय एकलव्य रात्रे ईट भट्टे में मजदूर है। शनिवार को उसकी नाबालिग बहन नहाने के लिए तालाब जा रही थी। इसी दौरान गांव में रहने वाले बदमाश युवक 22 वर्षीय रामनारायण सुल्तान ने उसके साथ छेड़खानी की। नाबालिक बहन ने इसकी जानकारी अपने भाई एकलव्य को दी। जिसके बाद एकलव्य रामनारायण सुल्तान के पास पहुंचा और बहन के साथ छेड़खानी पर नाराजगी जताई।

हत्यारे भाई-बहन


उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर शर्मिंदा होने की बजाय रामनारायण सुल्तान और उसकी दो बहनों 20 वर्षीय कुमारी बाई और 19 वर्षीय समारिन बाई ने एकलव्य और उसकी नाबालिग बहन की पिटाई कर पिटाई शुरू कर दी। इन लोगों ने कुल्हाड़ी से एकलव्य पर जानलेवा वार किया जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। बाद में उसे जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को होने के बाद ग्राम सेंदरी के भाठापारा मोहल्ले में रहने वाले तीनो भाई बहन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हथियार भी जब्त किए गए हैं। लोग यही कह रहे हैं कि कुमारी बाई और समारीन को अपने भाई द्वारा किसी और की बहन के साथ छेड़खानी किए जाने का विरोध करना था लेकिन इन्होंने छेड़खानी का समर्थन करते हुए हत्या तक में योगदान दिया। किसी ने सच कहा है कि महिलाएं ही महिलाओं की सबसे बड़ी दुश्मन होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!