राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल हुए निगम मण्डल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष


प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कांग्रेस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के निगम मण्डल के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ मण्डल पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, राज्य अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, शिल्प केश बोर्ड उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, मछुवा कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर उपस्थित थे। कार्यशाला में प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रशासनिक महामंत्री रवि घोष उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए सभी लोगों से आव्हान किया कि सन् 2023 विधानसभा चुनाव के लिए सभी लोग कमर कस लें और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जायें, सन् 2023 में पुनः किसान, मजदूर और छत्तीसगढ़िया हितैषी सरकार बनें, स्वागत भाषण प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दिया और प्रशिक्षणकर्ता के रूप में श्री विनोद वर्मा, श्री राजेश तिवारी, श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री दिनेश, जयवर्धन बिस्सा ने अपनी बातें रखी।
बिलासपुर से मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयब हुसैन, अनिल चौहान, शिबली मिराज खान, ब्रम्हदेव सिंह ठाकुर का चयन किया गया है, जो विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण देंगे, जिसमें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!