

पांचवीं पातशाही श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मंगलवार को मनाया गयाा। गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद में बड़ी श्रद्धा से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पांचवीं पातशाही श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मंगलवार को मनाया गयाा। गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद में बड़ी श्रद्धा से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विदित हो कि 15 अप्रैल से शहीदी दिवस के लिए साध संगत द्वारा श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ किया जा रहा था जिसकी समाप्ति 21 मई को की गई। इस दिवस को मनाने के लिए पोंटा साहिब से भाई जसवीर सिंह जी पहुंचे जिन्होंने संगत को गुरबाणी कीर्तन से जोड़ा। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा दयालबंद में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें सर्व प्रथम 10 बजे से 10:30 तक साधसंगत द्वारा कीर्तन किया गया।10:30 से 11:30 तक हजूरी रागी जत्था दयालबंद भाई साहब भाई बलविंदर सिंह जी द्वारा कीर्तन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे। 11:30 से 12 तक हेड ग्रंथि भाई मान सिंह जी कथा प्रस्तुत किया। 12 बजे से लेकर 1:30 बजे तक पोंटा साहिब से पहुंचे भाई साहब भाई जसवीर सिंह ने कीर्तन की प्रस्तुति की। इसके बाद गुरु दा अटूट लंगर बरताया गया जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद चखा।

छबिल सेवा की गई
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार नरेंद्र पाल सिंह गांधी,सचिव मनदीप सिंह गंभीर, कोषाध्यक्ष सुरिंदर सिंह छाबड़ा, कमेटी मेंबर जोगिंदर सिंह गंभीर, अमरजीत सिंह दुआ , तिरलोचन सिंह अरोरा, नरेंद्र सिंह सलूजा, जसवीर सिंह गांधी, राजविंदर सिंह गंभीर ,अनिल सलूजा , स्त्री सत्संग , सुखमनी साहिब सर्कल,आदर्श पंजाबी महिला समिति ,पंजाबी युवा समिति,पंजाबी सेवा समिति ,पंथ प्रचार कमिटी, गुरमत ज्ञान सोसाइटी सबका सहयोग रहा।
