भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण मंच ने किया पर्यावरण गोष्ठी


भारत इस समय जी ट्वेन्टी सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है और इसके तहत एल ट्वेन्टी की अध्यक्षता का अवसर देश के सबसे बड़े मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ को मिला है। भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण मंच में भी राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यावरण समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श हेतु सतत आयोजन किऐ जा रहे हैं। आज 28अप्रेल को भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण मंच ने सभी राज्यों में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया है । भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण मंच जिला बिलासपुर में भी इस विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाले चुनौतियों तथा आम लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता बढ़ाने के संबंध में चर्चा की गई। मुख्य अतिथि श्री एस एन तिवारी पूर्व अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल (छ.ग.) एवं विशिष्ट अतिथि श्री महेन्द्र जैन पूर्व संयोजक पर्यावरण मंच छत्तीसगढ़ तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शरद चंदेल जी रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में घर घर से कचरा इकट्ठा करने वाली बहनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था तथा उनके साथ संवाद कायम कर उनके कार्यों की सभी वक्ताओं ने सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन एस ई सी एल इंदिरा विहार स्थित प्रियदर्शिनी भवन में किया गया था जिसमें भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के सभी अनुशंगी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण मंच के जिला संयोजक श्री राजेन्द्र सिंह ने किया और संचालन भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और पर्यावरण मंच के प्रदेश संयोजक श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने किया। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव श्री राजेश पाण्डेय,एस ई सी एल से बी के एम एस बिलासपुर के उपाध्यक्ष श्री दिनेश पांडेय, श्री गिरजा शंकर आचार्य, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री रमेश द्विवेदी,एस ई सी एल के श्री सत्येन्द्र सिंह सहित स्वच्छता दूत महिलाओं ने भी अपने विचार रखे। उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में पर्यावरण मंच के जिला मंत्री श्री संजय तिवारी,बी के के एम एस के अध्यक्ष श्री अरूण सोनी, सचिव श्री रौशन क्रिसमस,सह संयोजक श्री नागेन्द्र शर्मा, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के श्री सर्वेश तिवारी,एस ई सी एल के श्री अजय दासगुप्ता, श्री दिनेश तिवारी, श्री बिंदु झा सहित अन्य पदाधिकारियों का सहयोग रहा।अंत में श्री गिरजा शंकर आचार्य ने आभार प्रदर्शन किया। श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण मंच द्वारा आज प्रदेश के सभी जिलों में यह आयोजन किया गया है जिसमें हम आम लोगों में पर्यावरण संरक्षण तथा जीवन शैली में पर्यावरण अनुकूल आचरण अपनाने की आवश्यकता पर जनजागरण किया जा रहा है।

More From Author

छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक व्यवस्था की, एनपीके और एसएसपी उर्वरकों के लक्ष्य में 4.62 लाख मेट्रिक टन की बढ़ोत्तरी, मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं, चालू खरीफ सीजन में अब 17.18 लाख मेट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने जीएसटी सुधारों पर रखा ठोस विजन:बोगस पंजीयन व फर्जी बिलों पर सख्त कार्रवाई के दिए सुझाव, जीएसटी राजस्व संग्रहण विषय पर मंत्रियों के समूह (GoM) की बैठक आयोजित

जिला एवं सत्र न्यायालय में नवीन विस्तारित न्यायालय भवन, कक्ष का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

भाजपा कार्यालय देवरीखुर्द में भाजपाइयों ने सुनी मन की बात, मन की बात कार्यक्रम से सामाजिक अभियानों को मिली गति : बी पी सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts