

ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा एक पहल वैवाहिक पत्रिका (पंचम वर्ष) का विमोचन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायलय के न्यायाधीश श्री दीपक कुमार तिवारी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ श्री तिवारी एवं पदाधिकारियो द्वारा पुस्तक विमोचन किया गया। इस अवसर पर उच्च न्यायलय के न्यायाधीश श्री दीपक कुमार तिवारी ने कहा कि समाज के लोगो को आगे आकर विवाह योग्य युवक युवतियों का विवाह सही उम्र में हो ये सुनिश्चित करना पड़ेगा समाज के लोगो को जागरूक करे ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा लगातार विगत पांच वर्षों से इस ओर ध्यान देते हुए युवक युवती वैवाहिक परिचय कराया जा रहा है जो आज की आवश्यकता है और नींव का पत्थर साबित हो रहा है समाज के लोग अधिक से अधिक ब्राह्मण युवा आयाम से जुड़े ताकि ऐसे आयोजन होते रहे और समाज को एक दिशा मिल सके संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री ज्योतिन्द्र उपाध्याय एवं उनकी पूरी टीम की लगन और मेहनत से आज सैकड़ो जोड़ी बन रहे है जो प्रशंसा योग्य है।
इस अवसर पर ब्राह्मण युवा आयाम के संस्थापक एवं अध्यक्ष पं. ज्योतिन्द्र उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा लगातार समाज को संगठित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम एवं समाज हित के कार्य का आयोजन किया जाता है जो की पुरे वर्ष चलता है बहु प्रतीक्षित वैवाहिक पुस्तक एक पहल वैवाहिक पत्रिका जिन लोगो को चाहिए वो संस्था के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।
युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मलेन का आयोजन ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है और आने वाले समय में भी भव्यता से आयोजित होता रहेगा इस कार्यक्रम के माध्यम से कई युवक युवतियों का घर बस रहा है ब्राह्मण परिवारों का मिलन ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा एक छत के नीचे हो रहा है
हमारे कार्यक्रम के सफलता का श्रेय मैं ब्राह्मण युवा आयाम के समस्त पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्तागण जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया उनको देना चाहूंगा।
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविन्द्र उपाध्याय, अभिनव पाठक, सत्येन्द्र शर्मा, श्यामलाल दुबे, रतिन्द्र उपाध्याय, विष्णु प्रसाद शुक्ला, डॉ क्रांति शास्त्री, गौरव दुबे, आकाश तिवारी, ऋषभ शर्मा, शुभम पाठक, हर्ष तिवारी,कमलेश दुबे,आर्यन दुबे, आशुतोष मिश्रा, हरिशंकर तिवारी, दिशु दुबे, अभिषेक चौबे, एस ओ दुबे, मानस मिश्रा, आयुष दुबे, शुभम पाण्डेय,आकाश पाण्डेय, सार्थक उपाध्याय, महिला विंग से वीणा तिवारी, सस्मिता शर्मा, रजनी शुक्ला, नीतू मिश्रा, मुक्ता उपाध्याय, सुलेखा शर्मा, भाव्या शुक्ला, स्वाति उपाध्याय, ओजल शुक्ला, भाविनी त्रिपाठी,अल्का तिवारी रंजीता मिश्रा, भावना तिवारी, आकांक्षा शुक्ला, अचला तिवारी, उपासना दुबे, माधुरी पाठक, रिमझिम दुबे, रूपल चतुर्वेदी, काव्या दुबे आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
