अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत किया विविध कार्यक्रमों का आयोजन, अनुसूचित जाति मोर्चा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण से साथ किया प्रसाद वितरण

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा गर्ल्स कॉलेज के सामने डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण किया गया, तत्पश्चात पंच तीर्थ स्थल जिनको देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीर्थ स्थल बनाकर बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान बढ़ाया है पंच तीर्थ स्थल रथ का झंडा दिखाकर शुभारंभ किया एवं गांधी चौक के पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने दीवाल लेखन किया जिसमें अबकी बार भाजपा सरकार, एक बार फिर से मोदी सरकार लिखा गया। ग्राम टांगर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान ग्राम टांगर विद्याडीह में आयोजित किया। दिव्यांगो को उपकरण का वितरण ग्राम विद्याडीह में किया गया।


कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल जी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडे, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्रीमान दयावंत बांधे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती जयश्री चौकसे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ.रजनीश पाण्डेय, विधानसभा प्रभारी कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, राकेश तिवारी, महेश चंद्रिकापुरे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री योगेश बोले, ऋषि केसरी, जुगल अग्रवाल, शोभा कश्यप, विजय ताम्रकार, रोहित मिश्रा, राजेश रजक, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पृथ्वी पाल राय, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री चंद्रकांत लहरे, भूपचंद शुक्ला, मनीष कौशिक, अजीत सिंह भोगल, बीआर महोबिया, विजय अंचल, राजेन्द्र राठौर, रजनी यादव, संध्या चौधरी, स्मृति जैन, पूनम शुक्ला, पिंकी नागवानी, जनक देवांगन, अनिल पाण्डेय, छेदी कश्यप, मनोज राही, सोनू इंगोले, अमर दास बंजारे, सत्येंद्र बंजारे एवं सहित बड़ी संख्या आमजन एवं भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!