

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल केसरवानी ने बताया किआज भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता स्वर्गीय भुनेश्वर साहू के गांव बिरनपुर परिवार से मिलने जा रहे थे पर गांव पहुंचने के 3 किलोमीटर पहले ही भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कल 11- 4- 2023 दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का दोपहर 3:00 पुराना बस स्टैंड बिलासपुर में पुतला दहन किया जाएगा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केसरवानी ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से पुतला दहन में शामिल होने का आग्रह किया है।
