नए एलॉट नंबर से बुजुर्ग महिला का पेंशन अकाउंट लिंक होने की जानकारी पाकर नशेड़ी ने उनके खाते से उड़ा लिए 9 लाख रुपए, इंदौर से पकड़ाया

बिलासपुर में एक अजीबोगरीब घटना में बैंक खाते से ठग ने 9 लाख रुपये उड़ा लिया। तिलक नगर में रहने वाली 84 वर्षीय कुसुम पवार का एसबीआई के कलेक्ट्रेट शाखा में पेंशन अकाउंट है। उनके अकाउंट के साथ उनकी बेटी का अकाउंट भी लिंक था। कुछ समय पूर्व कुसुम पवार की बेटी का निधन हो गया। जिसके बाद उनका मोबाइल नंबर इस्तेमाल नहीं हुआ तो वह किसी और को अलॉट हो गया। मोबाइल नंबर इंदौर के कुशल खत्री को अलॉट हुआ था, जिसने किसी तरह यह जानकारी जुटाने ली कि उस मोबाइल नंबर से कोई बैंक अकाउंट लिंक है। जिसके बाद उसने योनो ऐप की मदद से उस खाते से ₹900000 धोखाधड़ी कर हड़प लिए। कुशल खत्री ने यह रकम नशे पर उड़ा भी दिए। इस मामले की शिकायत होने पर सिविल लाइन पुलिस ने ACCU की मदद से आरोपी को ढूंढ निकाला, जिसे इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। बेटी की मौत के बाद बुजुर्ग महिला को तकनीकी जानकारी ना होने के कारण वह धोखाधड़ी का आसानी से शिकार हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!