15 मार्च को विधानसभा घेराव की तैयारी में हुई भाजयुमो की बैठक

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत् आवासहीन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने 15 मार्च को प्रदेश व्यापी विधानसभा का घेराव रायपुर में किया जायेगा, जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को शामिल करने भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल के द्वारा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश मोरे ने आगामी 15 मार्च को मोर आवास मोर अधिकार के तहत् रायपुर में विधानसभा घेराव के लिए युवा मोर्चा बिलासपुर जिले के सभी मंडलों से अधिक से अधिक संख्या शामिल होने के लिए आग्रह किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले के प्रभारी पीयूष सिंह ठाकुर ने बिलासपुर जिले के मंडलों में बूथ विस्तार एवं मंडल अध्यक्ष के द्वारा संगठन के किए गए कामों की जानकारी ली।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि 15 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव में बिलासपुर जिले से सबसे अत्यधिक संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे, बैठक में श्री केशरवानी ने बिलासपुर जिले में युवा मोर्चा के द्वारा किए गए कार्यों की भी विस्तार से जानकारी।
बैठक को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले के सह प्रभारी कोमल सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया, बैठक का संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सौरभ कौशिक ने किया एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेई ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, रितेश मोरे पीयूष सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी कोमल ठाकुर सौरभ कौशिक प्रियेश शुक्ला, अंशु टुटेजा गौरी गुप्ता अनमोल झा ओंकार पटेल राहुल सराफ धनंजय गोस्वामी राजा दुबे पुष्पेंद्र दास महंत सनी केसरी आशीष साहू केतन सिंह रोशन सिंह टीका साहू अंशु गुप्ता नील कमल मिश्रा वैभव जयसवाल नितिन पटेल वेदांत शुक्ला विशाल मिश्रा अंकित पाल नरेंद्र नायक आशीष तिवारी मोनू रजक नितिन छाबड़ा मुकेश रावमहर्षी बाजपेई ज्ञानेंद्र कश्यप वैभव गुप्ता अनीस धीवर अरविंद साहू तुषार चंद्राकर टिकेश्वर कौशिक अभिलाष लुनिया भास्कर पटेल साहिल कश्यप शशांक सिंह शिवराज साहू देवासीश दत्ता अभिषेक राज अंचल दुबे द्रोण सोनकली हार यस गौराहा ओम राव राकेश तिवारी सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!