

पुलिस पकड़ने तो नकली नोट गयी थी तब उसेभी नहीं पता था कि उसके हाथ इतना बड़ा मामला लगेगा।


उसलापुर रेलवे स्टेशन के पीछे किराए के मकान में रहने वाली पवन सिंह ठाकुर पर संदेह था कि वह नकली नोट के कारोबार से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने रविवार को जब उसके घर में दबिश दी तो उसे वहां 500 और 200 के नकली नोट के बंडल मिले। साथ ही नोट छापने की मशीन भी मिली। पुलिस को एहसास हुआ है कि पूरे घर में अजीब से बदबू फैली हुई है। पुलिस ने जब घर की तलाशी लेनी शुरू की तो घर में सिंटेक्स की पानी की टंकी मिली, उसे जैसे ही खोला तो पुलिस के भी होश उड़ गए। क्योंकि उसमें किसी महिला की लाश थी।
जब नकली नोट छापने वाले पवन सिंह ठाकुर से इस बारे में पूछा गया तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।


पवन ने बताया कि मुंगेली के दाऊ पारा में रहने वाली सती साहू से करीब 10 साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच प्यार हो गया तो बाद में दोनों ने शादी कर ली और दोनों उसलापुर में किराए का मकान लेकर रहने लगे। इसी दौरान पवन सिंह ठाकुर को शक होने लगा कि उसकी पत्नी सती साहू किसी और से प्रेम करती है। चरित्र शंका पर उसने एक दिल दहला देने वाला फैसला किया। दोनों को 2 बच्चे भी हैं। बड़ी बेटी 5 साल की और बेटा 3 साल का है। पवन सिंह सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटिंग- रिपेयरिंग का काम करता है। उसे लगा कि उसकी पत्नी किसी दूसरे लड़के से बात करती है। जिसके बाद उसने अपने बच्चों को अपने माता-पिता के घर तखतपुर में छोड़ा और फिर 5 जनवरी को अपनी पत्नी सीता साहू की हत्या कर दी।
हत्या के बाद पत्नी की लाश को 6 टुकड़ों में बांटा और उसे पानी की टंकी में छुपा दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इसका किसी को पता भी नहीं चला। वह तो पुलिस नकली नोट की तलाश में उसके घर पहुंची तो 2 महीने बाद मामले का खुलासा हुआ। आसपास के लोग भी हैरान है कि उन्हें भी इस बात का कभी एहसास तक नहीं हुआ, क्योंकि पवन सिंह ने पड़ोसियों को बताया था कि उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ ससुराल में है। एक तरफ जहां सकरी पुलिस ने नकली नोट छापने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है तो वही वह अपनी पत्नी का हत्यारा भी निकला। यह पुलिस के लिए दोहरी कामयाबी है।


