
बिलासपुर। गरीबों के प्रधानमंत्री आवास के लिए मोर आवास मोर अधिकार अंतर्गत बिलासपुर जिला में विधानसभा स्तरीय कांग्रेस विधायक/एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में 2018 में जबसे कांग्रेस सरकार बनी है तब से प्रदेश कांग्रेस सरकार ने गरीबों के लिए महत्वपूर्ण यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना गरीबों को पक्के मकान को रोक के रखा है, जिससे गरीबों के प्रधानमंत्री आवास के कार्य ठप्प पड़े है।
2011 की सर्वे सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग 8 लाख गरीबों के आवास स्वीकृत है, जिसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा राशि प्रदेश कांग्रेस सरकार को समय पर दी जा चुकि लेकिन प्रदेश कांग्रेस की सरकार राज्य द्वारा राज्य का अंश दान नही देने के कारण गरीबों के प्रधानमंत्री आवास का काम बंद पड़ा है, जिसको लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा गरीबों के प्रधानमंत्री आवास हेतु दिसम्बर माह से प्रदेशव्यापी मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश एवं बिलासपुर जिला में प्रथम चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर एवं निकाय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों के साथ मिलकर आंदोलन एवं पद यात्रायें जिले के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में करने के पश्चात विधानसभा स्तर पर कांग्रेस विधायक/एसडीएम कार्यालय का घेराव दिनांक 21 फरवरी से प्रारंभ किया गया है। कोटा विधानसभा में पूर्व में 28 दिसम्बर 2022 को एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया था एवं आज 21 फरवरी को बिल्हा विधानसभा में एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया व 22 फरवरी को बिलासपुर विधानसभा में कांग्रेस विधायक, 23 फरवरी को बेलतरा विधानसभा में एसडीएम कार्यालय/तहसीलदार कार्यालय, 24 फरवरी को तखतपुर विधानसभा में कांग्रेस विधायक, 27 फरवरी को मस्तूरी विधानसभा में एसडीएम कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन दिया जायेगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना के 16 लाख आवास को राज्य सरकार द्वारा वापस कर दिए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधायक धरमलाल कौशिक एवम् प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी के नेतृत्व में मोर आवास मोर अधिकार को लेकर मंगलवार को विधानसभा स्तरीय एसडीएम कार्यालय घेराव बिल्हा में हुआ।
श्री कुमावत ने बताया कि बिलासपुर विधानसभा में कांग्रेस विधायक के घेराव हेतु 22 फरवरी 2023 बुधवार को बिलासपुर विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास हेतु पात्र गरीबों के साथ प्रातः 11 बजे नेहरू चौक बिलासपुर में एकत्रित होकर बिलासपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक के शासकीय आवास जाकर कांग्रेस विधायक का घेराव कर ज्ञापन सौपेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निर्मल कुमार जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, भाजयुमो जिला प्रभारी दीपक सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वैभव गुप्ता, मोनू रजक, आशीष तिवारी, नितिन छाबड़ा, महर्षि बाजपेयी, मुकेश राव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदना गोस्वामी, शोभा कश्यप, संतोषी देवांगन, रजनी यादव, कंचन दुसेजा, मनीषा नन्दी सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने बिलासपुर विधानसभा में निवासरत् भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला, मंडल के सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि बिलासपुर विधानसभा स्तरीय कांग्रेस विधायक घेराव कार्यक्रम में दिनांक 22 फरवरी 2023 बुधवार को प्रातः 11 बजे नेहरू चौक बिलासपुर में पहुॅचकर अधिक से अधिक संख्या में भाग ले।