नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट प्रबंध समिति के त्रि वार्षिक चुनाव में पहले दिन पड़े 592 वोट, अंतिम दौर की वोटिंग शुक्रवार को, जिसके बाद होंगे नतीजे घोषित

नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट प्रबंधन समिति के त्रिवार्षिक चुनाव के पहले दिन गुरुवार को मतदाताओं का भारी उत्साह दिखा। पहले ही दिन 592 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 11पदों के लिए 43 उम्मीदवार मैदान में है। हर 3 सालों में होने वाले इस चुनाव में 11 सदस्यों की टीम सेक्रेटरी और अन्य पदाधिकारियों का चयन करती है जो अगले 3 सालों तक रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान की देखभाल के साथ खेल गतिविधियों का संचालन करती है। रेलवे में इसे प्रतिष्ठित चुनाव माना जाता है, इसीलिए इस चुनाव में 4 पैनल के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है। समिति के कुल 1051 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी, जिसके बाद मतगणना आरंभ होगी। देर रात तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनी हुई समिति रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान में वर्ष पर खेल ,सांस्कृतिक, कला एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेगी। साथ ही यहां पूर्व की भांति लाइब्रेरी भी आरंभ करने की योजना है। वही जिम और अन्य प्लेग्राउंड को भी बेहतर बनाने की कोशिश होगी। इस बार चुनाव में खिलाडी पैनल के अलावा परिवर्तन पैनल, यंगस्टर और वंदे भारत पैनल मैदान में है। प्रत्येक मतदाता को 11 वोट देने का अधिकार है। इस तरह से कुल 11 सदस्य चुने जाएंगे। गुरुवार इस चुनाव को लेकर रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट में गहमागहमी नजर आई। चुनाव अधिकारी डीपीओ मिश्रा ने चुनाव का सफल संचालन किया। शुक्रवार को भी इसी तरह से यहां शेष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिस पर सभी की निगाह टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!