बिलासपुर की स्मृति जैन को भाजपा किसान मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, पार्टी नेताओं के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगी पूरा प्रयास

बिलासपुर की स्मृति वैष्णव जैन की
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में सह सोशल मीडिया प्रभारी के तौर पर नियुक्ति हुई है।

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू की अनुशंसा और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की सहमति से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने उनकी नियुक्ति की।

स्मृति वैष्णव जैन की पूर्व में 10 वर्षों तक विभिन्न मीडिया हाउस में बतौर एंकर के रूप में पहचान रही है। उन्होंने लायंस क्लब में भी 5 वर्षों तक सक्रियता से सामाजिक कार्य किया।
वर्तमान में वेभारतीय जनता पार्टी के जिला कन्या संयोजिका की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में टीम में एनजीओ जिला प्रभारी है और
साथ ही सामाजिक क्षेत्र में धर्म जागरण समन्वय बिलासपुर के मातृशक्ति में नगर संयोजिका के रूप में विगत 2 वर्षों से बिलासपुर के 70 वार्डों में महिलाओं को संगठित कर उन्हें धर्मांतरण के विषय में जानकारी देना लव जिहाद से बच्चियों को बचाना और घर वापसी के कार्य में उनकी सहभागिता रही है।

स्मृति वैष्णव जैन ने अपनी नियुक्ती पर प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुऐ विश्वास दिलाया कि प्रदेश सोशल मीडिया के साथ मिलकर केन्द्र की योजनाओ और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाएंगी साथ ही छत्तीसगढ़ के भुपेश सरकार की असफलता, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और किसानों की समस्या को जनता के सामने उजागर करेंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!