बिलासपुर के बी पी सिंह को मिली भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रविवार देर शाम भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की नई सूची जारी कर दी गई। सामान्य वर्ग के लिए गला काट स्पर्धा के बीच इसमें बिलासपुर के बी पी सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। बिलासपुर जिले से केवल दो ही पदाधिकारी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की सूची में शामिल हो पाए हैं।


भारतेंदु प्रताप सिंह को भाजपा किसान मोर्चा में सह कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। साल 2018 से भाजपा के साथ सक्रिय राजनीति में जुड़े बी पी सिंह पिछले 4 वर्षों से मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के विधायक प्रतिनिधि है । इससे पहले उन्हें प्रदेश किसान मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया था । बीपी सीन धर्म जागरण संगठन में जिला संयोजक की जिम्मेदारी भी विगत 2 वर्षों से सफलता पूर्वक निभा रहे हैं।

इसके अलावा हिंदुत्व और सनातनी परंपराओं को लेकर भी वे लगातार सक्रिय रहे हैं। चाहे अपने क्षेत्र में रास डांडिया, रामकथा, क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे धार्मिक सामाजिक एवं खेल गतिविधियां हो या फिर विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन, वे हमेशा हर मोर्चे पर अग्रिम पंक्ति में नजर आते रहे हैं। अपने मिलनसार और विनम्र छवि की वजह से सहज ही सामने वाले को प्रभावित करने की कला उनमें विद्यमान है। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता के तौर पर भी उन्होंने अपने कर्म क्षेत्र देवरीखुर्द , मस्तूरी विधानसभा एवं बिलासपुर में अपनी छाप छोड़ी है। वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा में मिली जिम्मेदारी इसी का पुरस्कार है ।

किसान परिवार से जुड़े भारतेंदु प्रताप सिंह यानी बीपी सिंह भविष्य में भी भाजपा के मूल सिद्धांत और वरिष्ठ नेताओं के बताए मार्ग पर चलकर समाज में व्यापक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की इच्छा रखते हैं। साथ ही किसान हित में भी लगातार किसानों का संघर्ष साथी बनकर , उनके कंधे से कंधे कंधा मिलाकर चलने की बात बी पी सिंह ने कही है। पहली बार संगठन में महत्वपूर्ण पद मिलने से बीपी सिंह के करीबी और उनके समर्थकों में हर्ष की लहर देखी जा रही है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिलने पर उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!