

सकरी थाना क्षेत्र के पेंडारी इलाके में रहने वाली महिला और उसकी बेटी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें महिला की मौत हो गई, वहीं घायल बेटी को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला का पति ऑटो चालक है जो घटना के वक्त ऑटो चलाने गया हुआ था। इसी बीच जमुना आनंद और मांगू राम कुर्रे कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए, जिन्होंने शैल बाई कुर्रे और उसकी बेटी पर जानलेवा हमला किया ।हमले में शैल बाई की मौके पर मौत हो गई तो वहीं उनकी बेटी सिम्स में भर्ती है जिसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। आपको बता दें कि इसी थाना क्षेत्र में संजू त्रिपाठी की हत्या सुर्खियों में रही है। इलाके में एक और हत्या से लोग दहले हुए हैं।

