

मानव सेवा के लिए सदैव तत्पर बिलासपुर की पंजाबी मानव सेवा समिति चुपचाप जरूरतमंदों की सेवा में रत है। पिछले कुछ वर्षों से लगातार समिति द्वारा एक नेत्रहीन व्यक्ति की हर संभव मदद की जाती रही है । इस वर्ष भी बढ़ती ठंड के दौरान नेत्रहीन की आवश्यकताओं को देखते हुए पंजाबी मानव सेवा समिति के सदस्यों ने उसे गद्दा ,तकिया, शॉल एवं नगद सहायता प्रदान की। एक अन्य बुजुर्ग महिला कलेक्ट्रेट ऑफिस में सहायता की आशा लिए पहुंची थी। उसकी दयनीय स्थिति को देखते हुए पंजाबी मानव सेवा समिति द्वारा उसे नगद सहायता प्रदान की गई। आपातकाल हो या फिर सामान्य दौर, पंजाबी मानव सेवा समिति हमेशा ही जरूरतमंदों की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। इस सेवा कार्य में भी पंजाबी मानव सेवा समिति के अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा, संरक्षक सुरेंद्र सिंह गुंबर , प्रितपाल सिंह गंभीर, इंदरजीत सिंह सलूजा, मिंटू अरोड़ा, पवन अजमानी, जसपाल सेठी, प्रिंस भाटिया अनिल सलूजा , असित पाल सिंह जुनेजा, दर्शन छाबड़ा, नितिन छाबड़ा की भूमिका रही।

